{"_id":"661ffc1536dc3f53d101cfec","slug":"63-polling-parties-left-for-remote-polling-stations-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-112409-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में दूरस्थ मतदान केंद्रो के लिए रवाना हुईं 63 मतदान पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में दूरस्थ मतदान केंद्रो के लिए रवाना हुईं 63 मतदान पार्टी
Wed, 17 Apr 2024 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से नामिक को रवाना होती मतदान पार्टी।
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को 63 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टी के कर्मियों ने मतदान भी किया। शेष 547 पोलिंग पार्टियां अब बृहस्पतिवार को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए बुधवार को दूरस्थ क्षेत्र की 63 मतदान पार्टी अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हुईं। एलएसएम डिग्री कॉलेज से धारचूला के लिए 48, डीडीहाट के लिए चार और पिथौरागढ़ नगर के लिए 11 मतदान पार्टियां रवाना हुईं। सबसे अधिक दूरस्थ मतदेय स्थल धारचूला विधानसभा के अंतर्गत नामिक है।
बृहस्पतिवार को धारचूला की 111, डीडीहाट की 140, पिथौरागढ़ की 140 और गंगोलीहाट की 156 समेत कुल 547 मतदान पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना होंगी। सबसे दूरस्थ केंद्र कनार के लिए मंगलवार को रवाना हुई पोलिंग पार्टी बुधवार की शाम को कनार पहुंच गई है। इस मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को 16 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ी।
विज्ञापन
जनपद के कुल 611 बूथों के लिए मतदान पार्टियां बनाई गई हैं जिसमें विधानसभा धारचूला 175, डीडीहाट में 158, पिथौरागढ़ में 165, गंगोलीहाट में 171 बूथ शामिल है। इनमें कुल 2676 पुरुष एवं प्रत्येक विधानसभा में 1-1 सखी बूथों में आठ महिला कार्मिक शामिल हैं। रिजर्व सहित कुल 2708 महिला एवं पुरुष कार्मिक नियुक्त किए गए हैं।
--
चंपावत में 17 मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं मतदान पार्टियां
आज रवाना होंगी शेष 321 मतदान पार्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले से बुधवार को 17 दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना किया गया। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए दो दिन पूर्व वाली 17 मतदान पार्टियों रवाना हुई।
17 मतदान पार्टियाें को जिला मुख्यालय से 22 से 110 किमी तक की दूरी वाहन से और तीन से लेकर 15 किमी तक की दूरी पैदल तय करनी है। इनमें से चंपावत के बुंगादुर्गा पीपल मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए सर्वाधिक 15 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। लोहाघाट के लिए पांच मतदान पार्टियों में जगाधार केंद्र जिसकी जिला मुख्यालय से दूरी मोटर मार्ग से 55 और पैदल दूरी आठ किमी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र की इन मतदान पार्टियों के साथ सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। संचार व्यवस्था के लिए इस क्षेत्र की शैडो एरिया अंतर्गत पार्टियों को सेटेलाइट फोन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस दौरान एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, दोनों विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिंकू बिष्ट, आकाश जोशी सहित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट आदि थे।