फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गौनियागाड़ में जाम से नहीं मिल रही निजात

गौनियागाड़ में जाम से नहीं मिल रही निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
गौनियागाड़ में जाम से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार गौनियागाड़ में जाम से निजात नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को सड़क दो घंटे से अधिक समय तक जाम रही। मुख्य सड़क होने के कारण वाहनों का भारी दबाव रहता है। यातायात पुलिस की व्यवस्था न होने से गणाईगंगोली में यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा नौ बजे गौनियागाड़ में जाम लग गया। वाहन चालक और व्यापारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11:25 बजे जाम खुलवाया। इस दौरान दोनों ओर दो सौ से अधिक वाहनों की कतार लग गई। तीन बारात के वाहन भी जाम में फंसे रहे। जाम में फंसने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा पिछले कई सालों से जाम की समस्या से जूझ रहा है।
विज्ञापन


गौनियागाड़ गणाईगंगोली तहसील का मुख्य बाजार है। अस्कोट-कर्णप्रयाग सड़क में पड़ने वाले इस कस्बे से पाताल भुवनेश्वर, चौकोड़ी, मुनस्यारी जाने वाले सैलानी और दर्शनार्थी गुजरते हैं। उनको भी जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, डीडीहाट, मुनस्यारी, नाचनी, धारचूला क्षेत्र को हल्द्वानी से जोड़ने वाली इस सड़क में दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, व्यापारी हरीश मेहता का कहना है कि तहसील मुख्यालय में चार महीने पहले तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यातायात व्यवस्था में सुधार आता था। यातायात व्यवस्थित करने के लिए पुलिस तैनात की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाखनी-विण सड़क में दो घंटे तक थमी रही वाहनों की रफ्तार
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों में वाहन स्वामियों द्वारा आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए जा रहे हैं। इसके चलते सड़क में वाहनों के गुजरने के लायक स्थान नहीं बच रहा है। यही स्थिति बृहस्पतिवार को जाखनी-विण मार्ग की रही। यहां शाम को लंबा जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। बाद में पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। कोतवाल पीआर नेगी ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चस्पा चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में नगर के विभिन्न रूटों में 95 से अधिक वाहनों पर चस्पा चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed