{"_id":"5c2cf137bdec2256f74c4f5d","slug":"61546449207-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने पेयजल मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने पेयजल मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल मंत्री का पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। उनका आरोप था कि सौ करोड़ की लागत की योजना को 75 करोड़ में पूरा दिखाकर पांच करोड़ के खड़ंजे अपने चहेतों को बांटे गए। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि आंवलाघाट के साथ घाट योजना भी सही कार्य नहीं कर रही है।
उन्होंने आंवलाघाट योजना को पूरा कर लोगों को पेयजल मुहैया कराने की मांग उठाई। पुतला दहन करने वालों में भुवन पांडेय, भूरे मियां, मोहन चौधरी, शंकर लाल, मुस्तकीम कुरैशी, शुभम बिष्ट, प्रकाश देवली, सूरज वल्दिया, बॉब कन्याल, महिपाल वल्दिया, पारस सिंह, आनंद धामी, महेश धामी, महेंद्र नाथ, जगदीश धामी, कमल भंडारी, निशांत उप्रेती आदि थे।