{"_id":"5bd74108bdec2269556a9e2e","slug":"61540833544-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पंपिंग योजना की पाइप लाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पंपिंग योजना की पाइप लाइन फटी
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग योजना की पाइप लाइन फटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। पिछले काफी समय से हनुमान मंदिर स्थित टैंक में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे नगर की आधी आबादी पेयजल संकट का सामना कर रही है।
घाट पंपिंग पेयजल योजना से प्रतिदिन तीन एमएलडी पानी मिलता है। पहले चरण में घाट से मटेला, मटेला से गुरना और फिर वहां से हनुमान मंदिर स्थित टैंक में पानी पहुंचता है। जल संस्थान सूत्रों के अनुसार गुरना तक तो पानी की पंपिंग हो रही है, लेकिन उसके बाद पानी हनुमान मंदिर टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा है। बताया जा रहा है कि धमौड़ में सिद्धेश्वर मंदिर के पास कहीं पाइप लाइन फटी है।
हनुमान मंदिर में पानी के स्टोरेज के लिए 500 किलोलीटर का टैंक बनाया गया है। इस टैंक को इन दिनों आंवलाघाट, ठुलीगाड़ योजनाओं से भर कर पानी का वितरण किया जा रहा है। नगर को प्रतिदिन 12 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। आंवलाघाट से करीब तीन एमएलडी पानी मिल रहा है। इसके चलते नगर के कई क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा रहा है। हनुमान मंदिर स्थित पंप हाउस में सिनेमा लाइन, ऐंचोली, निराड़ा, पुलिस लाइन रोड आदि स्थानों से उपभोक्ता रोज शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन
चार दिन बाद मिल रहा पियाना में पानी
पिथौरागढ़। न्यू कॉलोनी पियाना में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। सोमवार को महिलाएं डीएम के जनता मिलन में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। कहा कि उन्हें चार दिन बाद पानी मिल रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान नरेश जोशी, सुनीता, गीता, सोनू, मीना, सरस्वती देवी, शकुंतला देवी, ममता आदि महिलाएं मौजूद थीं।