{"_id":"5b32692c4f1c1b644d8b8b09","slug":"61530030380-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विण को हराकर राइजिंग स्टार की टीम ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विण को हराकर राइजिंग स्टार की टीम ने जीती फुटबाल चैंपियनशिप
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेवन-ए-साइड फुटबाल चैंपियनशिप में राइजिंग स्टार की टीम ने विण को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में कब्जा कर लिया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को दस हजार उपविजेता टीम को पांच हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। राइजिंग स्टार के अमित कुमार को बेस्ट प्लेयर और स्यांलबाड़ा के जितेंद्र रावत को बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड दिया गया।
केएन उप्रेती राइंका खेल मैदान में मंगलवार को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्वा दत्त भट्ट और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ के शुरुआती मिनटों में राइजिंग स्टार के संजय चंद ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहला हाफ समाप्त होने के कुछ ही मिनट पहले राइजिंग स्टार के भूपेंद्र सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए बाल को विण के गोल पोस्ट के अंदर दाग दिया। इस तरह से राइजिंग स्टार ने पहले हाफ में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी विण की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह से राइजिंग स्टार ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकाबले में साकेत धामी, सुमित वल्दिया व सचिन उप्रेती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रकाश जोशी के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुकेश पांडे, नितिन उप्रेती, राजेश मोहन उप्रेती आदि ने सहयोग दिया।