{"_id":"5b0313614f1c1bea408b6d6d","slug":"61526928225-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस के टॉपर को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस के टॉपर को सम्मानित किया
Updated Tue, 22 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित सम्मान में (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) सीडीएस परीक्षा में देश के टॉपर बने जिले के होनहार विवेक थरकोटी को सम्मानित किया गया।
नगर के एक बारात घर में आयोजित सम्मान समारोह में बैंक अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महाप्रबंधक मान सिंह गर्ब्याल, क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष जोशी ने विवेक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि विवेक ने सीडीएस टॉप कर जिले का ही नहीं वरन राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने साबित कर दिखाया कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवेक की सफलता अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उल्लेखनीय है कि पिथौरागढ़ के गांव लेलू निवासी विवेक ने इस वर्ष देश की प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षा टॉप की है। उनके पिता श्याम सिंह ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। इस दौरान कुलदीप रावत, अजय जोशी, देवेश जोशी, एफआर दुग्ताल, सीएस जोशी, गोपाल सिंह, विजय भंडारी, अशोक खड़ायत, राजेंद्र गैड़ा, जीवन आर्या, मनोज सिंह, मयंक जोशी, दीपेश बोहरा आदि थे।