{"_id":"5b01b4814f1c1be2408b6abb","slug":"61526838401-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के दो माह में ही गिर गई दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के दो माह में ही गिर गई दीवार
Updated Sun, 20 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मेला मैदान में दो माह पूर्व बनी एक दीवार बरसात के कारण गिर गई है। इस कारण मैदान में खेलने वाले जीआईसी झूलाघाट के बच्चों को असुविधा हो रही है। विद्यालय प्रशासन इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और शिक्षा विभाग को दी है।
राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट के पास बने मेला मैदान की चौड़ाई बढ़ाने के लिए दो माह पहले ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) ने दो आरसीसी दीवारों का निर्माण किया था। पांच लाख रूपये की लागत से बनी 35 मीटर लंबी ये दीवारें शनिवार सुबह भर-भराकर गिर गई। मात्र दो माह में ही दीवारों के गिरने के बाद क्षेत्रवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने आरईएस को दे दी है।