{"_id":"5aa01ef14f1c1bbb218b698c","slug":"61520443121-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने रुड़की के मेयर यशपाल राणा के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता को भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देने वाली भाजपा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर मेयर के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। जिला प्रवक्ता ललित पाल ने सरकार पर मानवीय मूल्यों के हनन का आरोप लगाया। पुतला दहन में कुंवर सिंह बोहरा, गोपाल दत्त सती, पवन महर, आशीष हावर्ड, मनोज ठकुराठी, राजेश शर्मा, दीनू कापड़ी, दीनू तिवारी आदि मौजूद थे।