{"_id":"5a47d0484f1c1b5c0c8b5e65","slug":"61514655816-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने कार्यशाला का आयोजन कर लाभार्थियों और राजमिस्त्री को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी।
विकास भवन में कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि जानकारी के अभाव में लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित भवनों में मनरेगा से वर्षा जल संग्रह की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम वाली प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और 330 रुपये वार्षिक किश्त वाली जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के निदेशक डीडी पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लागू है। ग्रामीण क्षेत्र में आवास के लिए 1.30 लाख रुपये की धनराशि भारत सरकार द्वारा दी जाती है। पहली किश्त में 60000, दूसरी किश्त में 40000 और तीसरी किश्त में 30000 रुपये की धनराशि दी जाती है। जिले में 125 लाभार्थियों को पहली किश्त मकान बनाने के लिए दे दी गई है। लीड बैंक अधिकारी पीएन वर्मा ने बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।