फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विण ने कनालीछीना को 104 रनों से हराया

विण ने कनालीछीना को 104 रनों से हराया

Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
विण ने कनालीछीना को 104 रनों से हराया
पिथौरागढ़। खेल विभाग की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को विण और कनालीछीना के बीच मुकाबला हुआ, इसमें विण ने कलानीछीना को 104 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन देवी चंद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर खेल शुरू कराया। विण की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गवांकर 204 रन बनाए। विण टीम की ओर से रोहित मेहता ने 69 रनों की पारी खेली। जवाब में कनालीछीना की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 100 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


निर्णायक नीरज सौन, देवेंद्र धारियाल, संदीप चंद, आयुष भैसोड़ा थे। मैच का आंखों देखा हाल हेमंत राणा ने सुनाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने अतिथियों का आभार जताया। बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान प्रताप सिंह बिष्ट, यतीश ओझा, महेंद्र सिंह सिर्खाल, बलवंत सिंह रावल, प्रवीण सिंह कार्की, जनार्दन सिंह वल्दिया, सुंदर सिंह गड़िया, जगत सिंह महरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed