{"_id":"5a0c76a44f1c1b79548bd72c","slug":"61510766244-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैणा होया खोली का गणेशा हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैणा होया खोली का गणेशा हो...
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ में आयोजित एक दिनी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। पुष्कर महर एंड पार्टी खटीमा और तोमक्याल ग्रुप मुनस्यारी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुष्कर महर एंड पार्टी ने दैणा होया खोली का गणेशा हो, दैणा होया पंचनामा देवा हो की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी हुई।
आयोजन समिति ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर हर साल महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है। राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ के खेल मैदान में मंगलवार की देर शाम विधायक हरीश धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने महोत्सव समिति को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगत महर, जगत बृथ्वाल ने भी आयोजन की सराहना की।
समाजसेवी हरीश जोशी ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति की ओर से विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। राइंका बांसबगड़ और प्राथमिक विद्यालय बांसबगड़ के दल को सुंदर कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया गया। महोत्सव संयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य डिगर सिंह और आयोजन समिति के लोगों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। महोत्सव के कार्यक्रमों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।