{"_id":"59ff468c4f1c1bd8538bb1fe","slug":"61509901964-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों के विरोध की बीच बनी कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों के विरोध की बीच बनी कार्यकारिणी
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों के विरोध के बीच रविवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों को जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है।
नगरपालिका सभागार में हुए अधिवेशन में कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन में सभी को शामिल करने की कोशिश भी की। उपकेंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों ने अपनी अलग कार्यकारिणी बना दी और इस गुट के सीएस मेहरा अध्यक्ष बनाए गए, जबकि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई की विधिवत घोषणा करते हुए केएस अधिकारी को अध्यक्ष, जीसी जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जेएस पंवार को उपाध्यक्ष, पीएल वर्मा को मंत्री, संजय पंत को संगठन मंत्री, सुनील नाथ को संयुक्त मंत्री, केसी जोशी को कोषाध्यक्ष, डीएस थापा को संप्रेषक चुना गया।
कहा गया कि यही कार्यकारिणी पूरे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, जबकि विरोध करने वाले फार्मेसिस्टों का कहना है कि जो कार्यकारिणी रविवार को बनी है वह जिला अस्पताल में कार्यरत फार्मेसिस्टों की है। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों के किसी भी फार्मेसिस्ट को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
विज्ञापन
अधिवेशन में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक चंद्रशेखर पंत, विशिष्ट अतिथि सीएस महरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष आरएस ऐरी, केआर आर्य, मंडलीय सचिव जेसी पाठक मौजूद थे। अधिवेशन में फार्मेसिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन करने, फार्मेसी एक्ट के अनुसार काम करने, वेतन विसंगति दूर करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदों को बढ़ाने जैसी मांग की गई।