{"_id":"59fa02884f1c1b86698b8d03","slug":"61509556872-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित नैन सिंह रावत के प्रपौत्र कवींद्र का हुआ नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित नैन सिंह रावत के प्रपौत्र कवींद्र का हुआ नागरिक अभिनंदन
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के प्रपौत्र कवींद्र रावत का जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में नागरिक अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पंडित नैन सिंह रावत को महान विभूति बताते हुए कहा कि उनका जीवन सभी को प्रेरणा देता है।
नगर के समाजसेवी जुगल किशोर पांडे की पहल पर नगरपालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने कवींद्र सिंह रावत को शाल ओढ़ाकर और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। विवेकानंद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बैंड के साथ कवींद्र का स्वागत किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा की। मुन्ना जोशी ने गिटार वादन कर पंडित नैन सिंह के सम्मान में गीत गाए। शिक्षाविद् डॉ. अशोक पंत ने कहा पंडित नैन सिंह रावत के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी बाबा ने भी विचार रखे। इस दौरान विवेकानंद के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन तड़ागी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य रेखा जोशी, दिनेश कापड़ी, अनिल रौतेला, डॉ. जीके शर्मा, अभिषेक बोरा, राकेश धामी, ललित जोशी आदि मौजूद थे। संचालन जुगल किशोर पांडे ने किया।
विज्ञापन
कवींद्र को पर्वतारोहण संस्थान में नौकरी देने की मांग
समाजसेवी जुगल किशोर पांडे के साथ ही कई लोगों ने मुनस्यारी के पंडित नैन सिंह रावत पर्वतारोहण संस्थान में उनके प्रपौत्र कवींद्र सिंह रावत को नौकरी देने का मामला जिलाधिकारी सी रविशंकर के सामने उठाया। कहा कि पंडित रावत ने तिब्बत का सर्वे किया। तिब्बत के ल्हासा और मानसरोवर झील का नक्शा तैयार किया। जियोलॉजिकल सोसायटी ने पंडित नैन सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। भारत सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया। ऐसी महान विभूति का प्रपौत्र बेरोजगार नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में शासन को पत्र भेजने की बात कही।