{"_id":"59f8b0434f1c1b72548ba121","slug":"61509470275-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टामानू, बांस में बाली वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टामानू, बांस में बाली वध का मंचन
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/अस्कोट/डीडीहाट/मदकोट/झूलाघाट। मोस्टामानू एवं बांस की रामलीला में बालि वध और सुग्रीव राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। अस्कोट की रामलीला में अहिरावण, मेघनाद, रावण का वध हो गया है। डीडीहाट की रामलीला में सीताहरण का मंचन किया गया। मदकोट की रामलीला में अंगद-रावण संवाद और झूलाघाट की रामलीला में बालि वध की लीला का मंचन हुआ।
मोस्टामानू और बांस की रामलीला में सीता की खोज में निकले राम, लक्ष्मण को घायलावस्था में गिद्धराज जटायु मिलते हैं। जटायु सीता माता को रावण द्वारा हर ले जाने की बात बताते हैं। राम, लक्ष्मण शबरी आश्रम पहुंचते हैं। शबरी सुग्रीव से मित्रता की सलाह देती हैं। सुग्रीव से मित्रता के बाद भगवान राम के हाथों बालि मारा जाता है।
लक्ष्मण सुग्रीव का राज्याभिषेक करते हैं। मोस्टामानू की रामलीला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश राम, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी थे। अस्कोट की रामलीला में अहिरावण, मेघनाद, रावण का वध और विभीषण राजतिलक तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन मंदिर के पुजारी पंडित नारायण दत्त पंत, विशिष्ट अतिथि लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी एसोसिएशन के खंडीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कार्की थे।
विज्ञापन
डीडीहाट की रामलीला में सीताहरण की लीला का मंचन हुआ। सीताहरण के बाद के बाद राम, लक्ष्मण सीता को ढूंढते हुए शबरी आश्रम पहुंचते हैं। शबरी सुग्रीव से मित्रता की सलाह देती हैं। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने लोगों से भगवान राम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा मदकोट की रामलीला में अंगद-रावण संवाद और झूलाघाट की रामलीला में बालि वध की लीला का मंचन हुआ।
दो सगे भाई निभा रहे राम-सीता की भूमिका
पिथौरागढ़। बांस की रामलीला में दो सगे भाई राम और सीता का अभिनय कर रहे हैं। पिथौरागढ़ नगर निवासी अभिषेक कलखुड़िया राम की भूमिका में हैं। उनके छोटे भाई अमन सीता की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के अभिनय की लोग सराहना कर रहे हैं। अभिषेक पिथौरागढ़ की रामलीला में राम की भूमिका निभा चुके हैं।