{"_id":"59ee304a4f1c1bee688b7158","slug":"61508782154-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद खुले स्कूल, कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद खुले स्कूल, कार्यालय
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल, सरकारी कार्यालय खुल गए हैं। वाहनों, लोगों की भीड़ के चलते पिथौरागढ़ नगर की कई सड़कों पर जाम लग गया। बैंक रोड पर पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। बैंक रोड से जिला अस्पताल, घंटाकरण, जीआईसी, डिग्री कॉलेज, चंडाक के लिए वाहनों की आवाजाही होती है।
इसके अलावा धारचूला रोड, टकाना से कलक्ट्रेट को जाने वाली सड़क पर भी कई बार जाम लगा। सोमवार को वाहनों का दबाव ज्यादा होने के कारण यातायात पुलिस की मदद के लिए पुलिस के अन्य जवान भी विभिन्न चौराहों पर तैनात किए गए। इसके बावजूद व्यवस्था बनाने में कठिनाई होती है। नगर में वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा न होने के कारण यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ज्यादातर वाहनों को मजबूरी में सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ता है। सोमवार को जिला मुख्यालय में जाम की स्थिति पैदा होने के पीछे मुख्य कारण यह है कि ग्रामीण अंचलों से लोग अस्पताल, सरकारी कार्यालयों में काम के लिए आते हैं। ज्यादातर लोग निजी वाहनों से ही सफर करते हैं। इन वाहनों को खड़ा करने के लिए उचित इंतजाम नहीं हैं। ब्यूरो