{"_id":"59e63df34f1c1bd1538b7ed2","slug":"61508261363-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई विभागों के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई विभागों के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कई विभागों के कर्मचारियों की दिवाली फीकी रहने वाली है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों में मायूसी है। दिवाली 19 अक्तूबर को है और 18 अक्तूबर को एक दिन के लिए कार्यालय खुलेंगे। इतनी जल्दी कर्मचारियों को वेतन मिल पाने की उम्मीद नहीं है।
पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। अस्पताल में कार्यरत 40 कर्मचारी चार माह से वेतन की मांग कर रहे हैं, लेकिन इनको दिवाली के समय वेतन मिलने की उम्मीद नहीं है। अस्पताल के प्रबंधक उत्कर्ष गंगवार ने बताया कि चार महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान के प्रयास किए जा रहे हैं। 108 आपात सेवा में काम करने वाले चार कर्मचारी भी चार माह से वेतन के लिए भटक रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल ने बताया कि अब 108 सेवा के लिए बजट जारी हो चुका है। जल्दी ही कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
इस तहसील में काम करने वाले 60 ग्राम प्रहरियों को वर्ष 2015 से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। ग्राम प्रहरी पूरन सिंह ने बताया कि दिवाली के समय भी मानदेय मिलने की अब कोई उम्मीद नहीं है। एलटी ग्रेड के अतिथि शिक्षकों को अगस्त से मानदेय की राशि नहीं मिली है। तीन अगस्त से अतिथि शिक्षक विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं। अतिथि शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोरंगा ने बताया कि वेतन के लिए वित्त मंत्री प्रकाश पंत से फोन पर वार्ता हुई, लेकिन दिवाली के समय वेतन मिलने की उम्मीद नहीं है। दिवाली के समय बिना वेतन के काम कर रहे कर्मचारियों में भारी मायूसी है।