{"_id":"59d3c5374f1c1bb0538b5726","slug":"61507050807-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाक्सर विमल पुनेड़ा का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाक्सर विमल पुनेड़ा का हुआ अभिनंदन
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अगले माह अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पेशेवर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले विमल पुनेड़ा का मंगलवार को देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में अभिनंदन किया गया। विमल ने हाइस्कूल और इंटर की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है। प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने विमल को पुष्प भेंट करते हुए विद्यार्थियों के सामने विमल की उपलब्धियों को रखा।
बॉक्सर विमल पुनेड़ा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि अब बॉक्सिंग का क्रेज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विमल को अब उत्तराखंड राज्य का स्पोर्ट्स प्रशासक नियुक्त किया गया है। अपने विद्यालय के एक पूर्व छात्र की उपलब्धि से विद्यार्थी बेहद खुश हुए।
विद्यालय के शिक्षक एलएस खाती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अशोक पुनेड़ा, राकेश देवलाल, डीके देवलाल, अभिमन्यु खत्री, प्रदीप महर, धीरज सिंह, अनूप चंद, बबलू बोहरा आदि उपस्थित थे। संचालन बीसी उप्रेती ने किया।