{"_id":"598753224f1c1bb9658b4ada","slug":"61502040866-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सड़क पर पलटी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सड़क पर पलटी, चार लोग घायल
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर बगड़ीहाट से थोड़ा आगे थाम नामक स्थान पर रविवार अपरान्ह करीब एक बजे कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे बनी दीवार से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। कार के ठीक पीछे चल रहे तहसीलदार आईबी मल्ल ने पुलिस और 108 आपात वाहन को मौके पर बुलाया। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
तहसीलदार ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल/2सीएके-3463) रविवार दोपहर बाद जौलजीबी से धारचूला को जा रही थी, तभी कार थाम के पास सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कार सवार टीवी पत्रकार धारचूला निवासी संतोष दरियाल (32) पुत्र धनीलाल, कार मालिक दीपक वर्मा (25) पुत्र परमल वर्मा, नीतू तितियाल (30) पत्नी दीपक सिंह और सीमा सीपाल (30) पत्नी दीवान सिंह घायल हो गए।
तहसीलदार ने पहले घायलों को अस्कोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उनको जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि घायल महिलाओं को 108 आपात वाहन से और पुरुषों को आईटीबीपी की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।