{"_id":"59835d694f1c1b3f7b8b4765","slug":"61501781353-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठन का आंदोलन 10वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठन का आंदोलन 10वें दिन भी जारी
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। किसानों का कर्ज माफ करने सहित कई मांगों को लेकर किसान संगठन का आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को नरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, नरेंद्र सिंह द्वितीय, उमेद राम, प्रेम सिंह, चंचल सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल, युवक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आंदोलन को समर्थन दिया।
अनशन स्थल पर पहुंचे उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, समाजवादी पार्टी के चंपावत जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने किसानों की जायज मांगों को अनसुना करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को राहत देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।
गंगोलीहाट के जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी समेत ग्राम प्रधान संगठन मूनाकोट के अध्यक्ष कृपाल सिंह वल्दिया, बलवंत सिंह, नरेंद्र राम कोहली, प्रधान हेमा जोशी, शिवांकी जोशी, जगदीश सिंह, सुरेश राम ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। किसान संगठन के अध्यक्ष शुभा जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।