{"_id":"59835d554f1c1b994d8b45bb","slug":"61501781333-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में आग से 5 मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में आग से 5 मवेशी जिंदा जले
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत पापड़ी के डाडाधार में देव सिंह पापड़ा की गोशाला में आग लगने से दो दुधारू गाय, दो बछिया और एक बकरी की जलकर मौत हो गई। बुधवार रात किसी समय गोशाला में आग लगने की आशंका है।
आग लगने की घटना का पता सुबह उस समय चला जब परिजन जानवरों को चारा देने के लिए घर से कुछ दूरी पर बनी गोशाला में गए। पांचों जानवरों को जला देख वह सकते में आ गए। आग से पशुओं के चारे के साथ ही अन्य सामान भी जल गया। यह परिवार गाय पालन से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं, सूचना पर मुनस्यारी से थानाध्यक्ष रोहिताश सागर, राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।
पशु चिकित्सक डा. विजयपाल प्रजापति ने मृत जानवरों का पोस्टमार्टम किया। राजस्व उप निरीक्षक ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की बात कही है। फिलहाल शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।