{"_id":"597b71b84f1c1baa348b46fe","slug":"61501262264-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर बच्चों को पेट और सिरदर्द की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर बच्चों को पेट और सिरदर्द की शिकायत
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में दो दिनी स्वास्थ्य शिविर में डा. कविता लोहनी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। ज्यादातर बच्चों में सिरदर्द और पेटदर्द की शिकायत पाई गई। पेट में कीड़ों की वजह से यह समस्या पैदा होती है। अभिभावकों से कहा गया कि वह बच्चों को नियमित कीड़ों की दवा खिलाएं। डा. कविता लोहनी शिशु मंदिर की पुरातन छात्रा रही हैं। इस समय वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाकोट में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।
स्वास्थ्य शिविर के उद्घाटन से पहले सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा ने बताया कि विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से आग्रह किया गया। उन्होंने डा. कविता को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। डा. कविता ने बच्चों को समझाया कि वह फास्ट फूड का सेवन न करें।
कहा कि मानसिक तनाव के कारण कई प्रकार की बीमारियां होती हैं, बच्चों को किसी प्रकार का तनाव नहीं रखना चाहिए और स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। विद्यालय के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्टाफ को भी उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए।