{"_id":"594d4c614f1c1b82488b463f","slug":"61498238049-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएमएस ने फुटबाल का उद्घाटन मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएमएस ने फुटबाल का उद्घाटन मैच जीता
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएमएस ने फुटबाल का उद्घाटन मैच जीता
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्व. प्रेम सिंह टोलिया स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज साह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच जेएमएस की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जेएमएस और डीएफसी के बीच हुआ। पहले हाफ के 12वें मिनट में जेएमएस के राहुल ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद डीएफसी के पवन वर्मा ने 15वें मिनट में गोल कर मुकाबला बराबरी में ला दिया। दूसरे हाफ में जेएमएफ के राहुल ने एक और गोल कर मुकाबले में बढ़त बना ली। डीएफसी के पवन ने एक बार फिर से बेहतरीन पास को गोल में बदलकर मुकाबला बराबर कर दिया।
जेएमएस के योगेश ने मैच समाप्ति के अंतिम मिनट में बेहतरीन गोल कर मुकाबला 3-2 से जीत लिया। मैच के निर्णायक पवन टोलिया थे। लाइनमैन अशोक और मनोज थे। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मुकाबले के विशिष्ट अतिथि दान सिह कन्याल थे।