{"_id":"60c107898ebc3e8c0c38fd8c","slug":"600-lmp-oxygen-plant-to-be-built-in-district-women-s-hospital-pithoragarh-news-hld4271642195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल में बनेगा 600एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल में बनेगा 600एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल परिसर में जमीन का चयन किया। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार होगा। महिला अस्पताल में आठ ब्लॉकों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी महिलाएं उपचार को आती हैं। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत होगी। इसके अलावा बेस अस्पताल में हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी जोरों पर है।
जिला महिला अस्पताल में अजिम प्रेमजी फाउंडेशन की मदद से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी जोरों पर है। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छह सौ एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगाने को मदद कर रहा है। महिला अस्पताल परिसर में सीएमएस आवास के पास खाली पड़ी जमीन पर इसे लगाने की तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्लांट लगने के बाद इससे ऑक्सीजन सिलिंडर की निर्भरता भी कुछ कम होगी। जल्द ही इसका खाका तैयार कर लिया जाएगा। जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या नहीं रहेगी। कई बार गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। ऐसे हालत में उन्हें बेडों पर ही आसानी से ऑक्सीजन सप्लाई मिल जाएगी। इसके अलावा बेस अस्पताल में एक हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इससे जिले में ऑक्सीजन सिलिंडरों पर निर्भरता कुछ कम होगी।
जिला अस्पताल में लग चुका है दो सौ एलएमपी का प्लांट
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में पिछले माह ही 17 लाख की लागत से दो सौ एलपीएम का ऑक्सीजल प्लांट लग चुका है। इससे गंभीर मरीजों को बेड तक आसानी से ऑक्सीजन दी जाने लगी है। वर्तमान में कुछ मरीजों का ऑक्सीजन दी गई है। वहीं कंपनी ने ऑक्सीजन प्लांट का ऑक्सीजन सैंपल जांच को गाजियाबाद भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
ब्लॉकों में भिजवाए कंसंट्रेटर
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दो सौ एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी थोड़ी राहत महसूस कर रहा है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि कई सीएचसी में ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे गए हैं। इससे कोविड और गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कोविड से पहले विभाग के पास सौ के करीब ऑक्सीजन सिलिंडर थे। मगर अब 500 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। हालांकि विभाग को अभी भी इन्हें भराने के लिए हल्द्वानी की ही दौड़ लगानी पड़ती है। (संवाद)