{"_id":"58c81baf4f1c1b6a2d32a257","slug":"60-hours-later-open-landed-motorway","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 घंटे बाद खुला थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 घंटे बाद खुला थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर कालामुनि के पास बर्फ में पैदल जाता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालामुनि और गिरगांव में भारी हिमपात के कारण बंद थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर सोमवार शाम पूरे 60 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। रोड बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुनस्यारी से पिथौरागढ़ और अन्य स्थानों को जाने वालों को जौलजीबी, मदकोट वाली सड़क से निकलना पड़ा। सड़क बंद होने के बाद लोनिवि के रुख को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
हिमपात के कारण थल-मुनस्यारी मार्ग के अक्सर बंद होने का खतरा रहता है। लोनिवि ने पहले यह तय किया था कि कालामुनि और गिरगांव में स्थायी रूप से स्नोकटर रखा जाएगा, लेकिन इस बार बर्फ गिरने के बाद भी स्नो कटर नहीं पहुंचा। वहीं, कोलकाता के पर्यटक सोमेंदु पाल 11 सदस्यीय दल के साथ मुनस्यारी को आ रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण 12 मार्च को उन्होंने कालामुनि में बाबा के आश्रम में शरण ली। आश्रम के बाबा मोहन गिरी ने संकट में फंसे पर्यटकों की सेवा की। अगले दिन 13 मार्च को इन पर्यटकों ने बर्फ में ही 17 किलोमीटर का पैदल सफर किया। रातापानी से पैदल मुनस्यारी पहुंचे पर्यटक नरेंद्र कुमार और श्रीकांत ने बताया कि उनके पास सामान कम था, इस कारण पैदल आने में दिक्कत नहीं हुई। रास्ता बंद होने से कई लोग गिरगांव से ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
ठीक होली के समय रोड बंद होने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। थल से लोगों को डीडीहाट होते हुए जौलजीबी का रुख करना पड़ा। इसमें उनका धन और समय दोनों ही बर्बाद हो गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी का कहना है कि मौसम आकस्मिक रूप से खराब हुआ था। मौसम का मिजाज इतना विकट रहेगा, इसका अंदाजा तक नहीं था। इस बार हिमपात ज्यादा हुआ है।
विज्ञापन
ठंड का असर जारी
पिथौरागढ़। जिले में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा। यह 12 मार्च की तुलना में एक डिग्री ही बढ़ पाया है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान अब भी शून्य डिग्री पर चल रहा है। मुनस्यारी के आसपास की पहाड़ियों पर गिरी बर्फ अभी नहीं पिघली है। सोमवार शाम पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब भी हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कड़ाके की ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा।