फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   60 crore on water institution and 2 million dues on municipalities

जल संस्थान पर 60 करोड़ और पालिका पर 2 करोड़ बकाया

Wed, 22 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
60 crore on water institution and 2 million dues on municipalities
बकाएदार - फोटो : अमर उजाला

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए भारी दबाव में चल रहे विद्युत विभाग ने अब सरकारी विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं। विद्युत विभाग को अकेले जल संस्थान से 60 करोड़ रुपये के विद्युत बिलों की वसूली करनी है, लेकिन जल संस्थान के बिलों का भुगतान शासन के स्तर पर होता है। जल संस्थान के बिलों की सारी डिमांड शासन के पास चली जाती है।

विज्ञापन


विद्युत विभाग का दूसरा सबसे बड़ा बकाएदार नगरपालिका है। नगरपालिका को दो करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करना है। विद्युत विभाग ने नगरपालिका को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यदि तत्काल बिल का भुगतान नहीं हुआ तो स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ 15 लाख, शिक्षा विभाग की तरफ 25 लाख रुपये का बकाया है। कलक्ट्रेट के विभिन्न सेक्सनों से बिजली बिल का पांच लाख रुपये वसूल किया जाना है। इसी तरह सीडीओ के अधीन आने वाले विकासखंड कार्यालयों से भी पांच लाख रुपये की वसूली की जानी है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि सभी सरकारी विभागों को नोटिस जारी किए हैं। हालांकि सरकारी विभागों के बिलों का भुगतान मार्च फाइनल के समय हो जाता है। फिर भी विभाग ने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी विभागों को समय पर नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 60 कनेक्शन काटे गए
यूपीसीएल के पिथौरागढ़ डिवीजन के अधीन आने वाले विण, मूनाकोट और कनालीछीना विकासखंड में 60 बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं। कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी है। एसडीओ वीके बिष्ट ने बताया कि जो बकाएदार बिलों का भुगतान कर रहा है, उसका कनेक्शन भी जोड़ दिया जा रहा है। विद्युत विभाग के धारचूला डिवीजन ने भी वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed