फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   54,555 tourists reached the frontier district in two months

Pithoragarh News: सीमांत जिले में दो माह में पहुंचे 54,555 पर्यटक

Mon, 03 Jun 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
54,555 tourists reached the frontier district in two months
पिथौरागढ़। मैदानी क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और सीमांत में मौसम सुहावना होने से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का रुख कर रहे हैं। अप्रैल-मई में ही 54,555 पर्यटकों ने यहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि अप्रैल में 18,076 देशी और 84 विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे। मई में 36,479 देशी और 78 विदेशी पर्यटकों ने विभिन्न पर्यटक स्थलों की सैर की। पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले में कुमाऊं मंडल विकास निगम के नौ पर्यटक आवास गृह हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कई होटल बने हैं। टीआरसी के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पिथौरागढ़ के साथ ही थल, चौकोड़ी, गंगोलीहाट, पाताल भुवनेश्वर, बिर्थी, मुनस्यारी, धारचूला और डीडीहाट स्थित आवास गृह पर्यटकों से पैक हैं। इस समय अधिकांश पर्यटक धारचूला की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत, आदि कैलाश, दारमा वैली के पंचाचूली और हिमनगरी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट का कहना है कि आदि कैलाश यात्रा ने सीमांत के पर्यटन कारोबार को नई गति दी है। उनका कहना है कि यहां आने वाले पर्यटको को अच्छी सुविधा मिले और उनके साथ अच्छा व्यवहार हो, इसके लिए युवाओं को गाइड का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


यात्रा को लेकर महिलाओं में अधिक रुझान
पिथौरागढ़। धारचूला के व्यास घाटी में स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए जाने के लिए इनर लाइन पास की आवश्यकता होती है। धारचूला तहसील प्रशासन की ओर से दो मई से शुरू हुई आदि कैलाश यात्रा में 31 मई तक 9279 पास बन चुके हैं। इनमें 2407 पुरुष और 6872 महिलाओं के पास बने हैं। यात्रा को लेकर महिलाओं में अधिक रुझान देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed