{"_id":"5c2e3f23bdec2256e27b8a2c","slug":"51546534691-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय घेराव के लिए रोडवेज के 150 कर्मी दून रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय घेराव के लिए रोडवेज के 150 कर्मी दून रवाना
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी बसों को एनएच के नए रूटों पर परमिट जारी करने से नाराज रोडवेज के 150 कर्मचारी उत्तराखंड रोडवेज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले चार जनवरी को सचिवालय घेराव करने रवाना हो गए हैं। इससे पहले रोडवेज कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य रोडवेज बस स्टेशन में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि निजी बसों को कई नए रूटों पर संचालित करने के लिए परमिट जारी कर दिए हैं। इससे रोडवेज को घाटा उठाना पड़ेगा। कहा कि सरकार पर रोडवेज का 80 करोड़ रुपया बकाया है।
इसके खिलाफ प्रदेश भर से रोडवेज कर्मी सचिवालय घेराव करने जा रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र महर, वीरेंद्र कार्की, निशिथ चंद, दीपक पांडेय, विनोद पांडेय, नवीन कोठारी, पवन कुमार, प्रकाश भट्ट, अनिल जोशी, कोमल सिंह, अनिल त्रिपाठी, भारतमणि त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, जगदीश भट्ट आदि थे।