{"_id":"5c1fbacdbdec2256c66bb8d9","slug":"51545583309-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात करीब 12 बजे खुली घाट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात करीब 12 बजे खुली घाट सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घाट के मटेला में मलबा गिरने से शनिवार शाम करीब 7 बजे बंद हुई सड़क पर पांच घंटे बाद रात करीब 12 बजे यातायात बहाल हुआ। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान सड़क बंद होने से दर्जनों वाहन मटेला में फंस गए। रोडवेज की लंबी दूरी की बसें भी फंसी थी।
सड़क बंद होने की सूचना पर एनएच और पुलिस महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिला मुख्यालय की लाइफ लाइन मानी जाने वाली सड़क को खोलने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू किए गए। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण सड़क पर यातायात बहाल करने में दिक्कत आई। जेसीबी और पोकलैंड मशीन जैसे ही सड़क पर गिरा मलबा साफ करते, पहाड़ी से और मलबा आ गिरता।
रात्रि करीब 12 बजे सड़क खोलने में कामयाबी मिली। तब जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। फंसे वाहन रात्रि करीब एक बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। बारहमासी सड़क पर मटेला, गुरना, घाट के पास पहाड़ी कटान का काम चल रहा है। कटिंग के कारण कई स्थानों पर सड़क खतरनाक बनी है।
विज्ञापन
सीमांत यूथ मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री ने सड़क कटिंग के काम में सावधानी बरतने के साथ ही शाम के समय सड़क कटिंग का काम नहीं करने की मांग की है। कहा कि कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा डंप किया गया है, उसे हटाया जाना चाहिए, अन्यथा हादसे का अंदेशा है।