{"_id":"5c001f49bdec2241852c4ddd","slug":"51543511881-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क से न्वाली पेयजल योजना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क से न्वाली पेयजल योजना ध्वस्त
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कनालीछीना से भौतड़ी निर्माणाधीन सड़क की वजह से न्वाली गांव के लिए बनी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। इससे न्वाली के 80 परिवारों को पेयजल का गंभीर संकट झेलना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पेयजल लाइन सुचारु कराने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन में पेयजल लाइन सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय में धरना देंगे।
न्वाली की प्रधान लीला जोशी की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि गांव में पानी उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 1982 में डूंगरी भोवनिया उड्यार से 13 किमी लंबी लाइन बिछाई गई। पीएमसीएसवाई की सड़क कटिंग से पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को डेढ़ किमी दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में एक प्राथमिक और एक जूनियर विद्यालय है। इनमें छात्र संख्या 125 है।
बच्चों के मध्यान्ह भोजन और पीने के पानी के लिए भी काफी परेशानी हो रही है। कहा कि पीएमजीएसवाई के ईई को 12 अक्तूबर को लिखित रूप से जानकारी दी गई। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर जोशी ने बताया कि ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।