{"_id":"5b05a9064f1c1bd7408b74c4","slug":"51527097606-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला कार दुर्घटना का फॉलोअप:लापता चालक का डीएल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला कार दुर्घटना का फॉलोअप:लापता चालक का डीएल मिला
Updated Wed, 23 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। रविवार रात को 35 किमी दूर दर गांव में हुए स्कार्पियो कार दुर्घटना में लापता चालक राजेंद्र भट्ट व कार की खोजबीन जारी है। धारचूला पुलिस के अलावा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन सभी के हाथ खाली रहे। अलबत्ता दुर्घटना स्थल धौली नदी के किनारे एक पर्स बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि इस पर्स से चालक मनोज भट्ट के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और एसबीआई का एटीएम मिला। राहत व बचाव टीम बुधवार को धारचूला लौट गई है। अब बृहस्पतिवार को यह टीम वाहन व चालक की तलाश के लिए धौली नदी व छिरकिला बांध के आसपास अभियान चलाएगी।
एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर हाउस में लगी कार (यूके 05/टीए 2527) पंचाचूली क्षेत्र से रविवार को गायब हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह कार काली नदी में समा गई होगी। अलबत्ता अभी तक न कार और न कार चालक का कोई पता चल सका है। बचाव व राहत कार्य में नरेंद्र अधिकारी, रंजीत राणा सहित तमाम कर्मी जुटे हैं।