{"_id":"5a96e4a34f1c1b2d068b932b","slug":"51519838371-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में ग्रामीण घायल
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जंगल में बकरी चराने गए एक ग्रामीण पर बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे भालू ने हमला कर दिया। घायल को 108 आपात वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। बताया गया कि गिन्नी गांव निवासी 37 वर्षीय डिगर सिंह पुत्र नेत्र सिंह बुधवार सुबह बकरियों को चराने के लिए जंगल गए थे, तभी उन पर भालू ने हमला कर दिया। उनके पांव पर भालू ने काट दिया था।
हमला करने के बाद भालू मौके से भाग गया। बाद में ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली और 108 वाहन से उनको अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विभोर और डॉ. जेएस पांगती ने बताया कि डिगर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। गांव के लोगों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी है और भालू का आतंक समाप्त करने तथा घायल को मुआवजा देने की मांग की है।