{"_id":"5a7739474f1c1b2d068b4943","slug":"51517762887-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौचर वापस लेने की मांग को लेकर 7 को धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर वापस लेने की मांग को लेकर 7 को धरना-प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सिमलकोट के लोगों ने सेना से गौचर वापस लेने की मांग को लेकर 7 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। सिमलकोट में श्याम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि वर्ष 1962 की भारत-पाक लड़ाई के बाद गांव के लोगों ने 35 हेक्टेयर भूमि सेना को दी थी।
गांव के लोगों ने कथित आरोप लगाया कि सेना ने गांव की 13 हेक्टेयर भूमि पर और कब्जा कर लिया है। गांव के लोगों के पास गौचर नहीं रह गया है। इससे जानवरों के चारे पर असर पड़ा है और दुग्ध उत्पादन प्रभावित हो गया है। गांव के पशुपालकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। भड़कटिया जाने वाली सड़क भी बंद कर दी गई है। बैठक में पुष्कर सिंह, खुशाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सोना देवी, विमला देवी, हीरा देवी आदि मौजूद थे।