{"_id":"5a2ec9a54f1c1b8d698c113b","slug":"51513015717-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग नगर में जाम से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग नगर में जाम से लोग रहे परेशान
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के छोटे कस्बे और नगर भी अब जाम से जूझने लगे हैं। बेड़ीनाग में सोमवार को लगे जाम के कारण आम लोग खासा परेशान रहे। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण अक्सर यह समस्या पैदा हो जाती है। नगर में वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान नहीं है। बेड़ीनाग से त्रिपुरादेवी तक प्रस्तावित बाइपास सड़क का निर्माण न होने यह समस्या ज्यादा गंभीर हो रही है।
बेड़ीनाग से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, दिल्ली, देहरादून, बागेश्वर, थल, धारचूला, मुनस्यारी के लिए वाहनों का संचालन होता है। वाहन स्वामियों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल सोमवार को भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा ने कहा कि जब तक बेड़ीनाग-त्रिपुरादेवी बाइपास सड़क नहीं बन जाती, यह संकट बना रहेगा। उन्होंने बाइपास सड़क का काम जल्दी पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।