{"_id":"5a2821214f1c1b001c8b72bf","slug":"51512579361-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी को स्कूटर पर बैठाकर बैंक तक लाया संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकी को स्कूटर पर बैठाकर बैंक तक लाया संदीप
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल के पास हुई। सुबह पांच बजे तक चली शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए रोडवेज स्टेशन, सिल्थाम रोड और पेट्रोल पंप के पास सैकड़ों लोग जमा थे। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने काफी फोर्स लगा रखी थी।
मंगलवार रात रोडवेज स्टेशन से सिल्थाम की ओर जाने वाली सड़क और वहीं स्थित एक होटल के बाहर शूटिंग हुई। शूटिंग में अभिनेता अर्जुन कपूर संदीप के रोल में सिल्थाम से पुराने स्कूटर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा यानी पिंकी को बैठाकर लाते हैं।
होटल के बाहर उतरकर वे आपस में कुछ देर बात करते हैं। फिर अभिनेत्री परिवर्तन बैंक (होटल) में चल रहे काम के बारे में मिस्त्री से बात करती है। बताया गया है कि देर रात तक चली शूटिंग में अभिनेत्री परिणीति ठंड नहीं झेल पाईं और शूटिंग पूरी होने से पहले ही होटल चली गईं।
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान हीरो, हीरोइन को देखने के लिए सैकड़ों लोग डटे रहे। दर्शकों के बार-बार व्यवधान पैदा करने से फिल्म निर्माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाल ध्यान सिंह सुबह तक फिल्म बनाने वाली यूनिट की सुरक्षा के लिए खुद तैनात थे।
बुधवार को शूटिंग का दूसरा चरण भी रात में ही हुआ। शूटिंग जीजीआईसी से कुमाऊं मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस वाली सड़क पर की गई। सुभाष चौक और नया बाजार स्थित एक होटल में फिल्म के शॉट फिल्माए गए।
फिल्म की शूटिंग के लिए नया बाजार के होटल का नाम होटल पथिक इंटरनेशनल रखा गया है। साथ ही उस स्थान का पता भी बदल दिया गया। शूटिंग के लिए 24 से अधिक पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।