{"_id":"59ad8f6d4f1c1b0f278b51cb","slug":"51504546669-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों ने बंद कराया कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के मुद्दे पर छात्रों ने बंद कराया कालेज
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पिथौरागढ़ कॉलेज बंद कराते हुए कुलपति, शिक्षा मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को प्रवेश देने के मामले में घोर अनियमितता की गई है। पहले प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए, बाद में ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव दीपक तिवारी ने कहा कि 40 फीसदी से अधिक अंकों वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश मिलना चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनको भी हर हाल में प्रवेश मिलना चाहिए। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हार्वर्ड ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि हर विद्यार्थी को प्रवेश मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि जिले के दूरदराज इलाकों से विद्यार्थी प्रवेश के लिए यहां पहुंच रहे हैं लेकिन उनको वापस किया जा रहा है। यदि जिले के अन्य कॉलेजों में व्यवस्था ठीक होती तो यह समस्या नहीं आती। प्रदर्शन में वीरेंद्र कन्याल, शुभम बिष्ट, कमलेश कसनियाल, करन खाती, कमलेश दानू, मुकेश भट्ट, निखिल सार्की, मोहित कलपासी, राहुल लुंठी, पवन शर्मा समेत तमाम छात्र थे। कॉलेज प्रशासन ने अब प्रवेश की प्रक्रिया बंद कर दी है। विशेष अनुमति लेकर हर कक्षा में कुछ सीटें बढ़ाई गई। इन सीटों को भी भर दिया गया है।
पी