फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अमेरिका के रोटरी क्लब ने उपलब्ध कराई सोलर लाइट

अमेरिका के रोटरी क्लब ने उपलब्ध कराई सोलर लाइट

Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के रोटरी क्लब ने उपलब्ध कराई सोलर लाइट
अमेरिका के रोटरी क्लब ने सोलर लाइट बांटी
विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अमेरिका के रोटरी क्लब ने यहां हरकोट, बुंगा गांव के गरीब परिवारों को सोलर लाइट बांटी हैं। इसकी जिम्मेदारी मोनाल संस्था को सौंपी गई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने सोमवार को सोलर लाइट बांटी। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि यह सोलर लाइट विशेष तरह की है। इससे बच्चों को पढ़ाई में आसानी होगी। बताया कि बुंगा, हरकोट गांव में गरीब परिवारों का चिन्हीकरण कर सोलर लैंप बांटे गए। अमेरिका के रोटरी क्लब ने फिर से यह सोलर लाइट उपलब्ध कराने का वायदा किया है। इससे गांव के लोग खुश हैं। प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने इस प्रयास की सराहना की। कहा कि इससे गरीबों को काफी मदद मिलेगी। बताया गया है कि रोटरी क्लब ने दुनियाभर में सोलर लाइट बांटने का कार्यक्रम चलाया है। उत्तराखंड में यह जिम्मेदारी मोनाल संस्था को सौंपी गई है। वहां डॉ. विनीता महर, डॉ. रवि जोशी, डॉ. नरेश ग्वाल, मोनाल संस्था के दीवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed