फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   500 employees will go to Delhi in a rally from Pithoragarh.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से रैली में दिल्ली जाएंगे 500 कर्मचारी

Thu, 06 Nov 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
500 employees will go to Delhi in a rally from Pithoragarh.
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग फिर से तेज हो गई है। इसके लिए 25 नवंबर को दिल्ली में रैली निकलेगी इसमें शामिल होने पिथौरागढ़ से 500 से अधिक कर्मचारी जाएंगे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 25 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर रैली का आयोजन होगा। रैली में शामिल होने से जिले के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि चार बार दिल्ली में रैली, प्रदर्शन करने के बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद, विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ाई जा रही है लेकिन पूरा जीवन देश की सेवा करने वाले कर्मचारियों को उनका हक देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। सरकार ने नई पेंशन योजना का झुनझुना पकड़ाकर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि रैली का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। देश भर के कर्मचारी रैली में जुटेंगे। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed