{"_id":"58f4f9ea4f1c1b1a744717c6","slug":"50-veterans-also-raised-rafting-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बुजुर्गों ने भी उठाया राफ्टिंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बुजुर्गों ने भी उठाया राफ्टिंग का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 17 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थल मेले में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित राफ्टिंग में कुल 180 लोगों ने रामगंगा में राफ्टिंग का आनंद उठाया। इनमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 50 बुजुर्ग भी थे। केएमवीएन ने इस साहसिक खेल में युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों सभी को शामिल किया। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि रामगंगा में इस समय पानी का प्रवाह सही है और यह नदी राफ्टिंग सीखने वालों के लिए बेहद सुरक्षित है। बुजुर्गों को इसमें वरीयता देने के पीछे यही मकसद था कि वह भी इस रोमांचक खेल का आनंद ले सकें। मेला समिति के अध्यक्ष शमशेर सत्याल ने प्रशिक्षकों और प्रबंधक को सम्मानित किया। इस मौके पर देवराज सत्याल, केजी पंत, सुनील सत्याल, प्रवीण जंगपांगी समेत तमाम लोग थे। प्रशिक्षण देवेंद्र पोखरिया, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, अभय धामी, विनोद धामी, दीपक बिष्ट, विश्वदेव पांडे, चंचल प्रसाद, शीतल प्रसाद ने दिया। हर दल को कम से कम पांच किमी तक राफ्टिंग कराई गई। केएमवीएन की ओर से हर साल थल मेले में राफ्टिंग कराई जाती है।