{"_id":"5ad784b14f1c1b80028b541c","slug":"50-percent-of-cash-in-cash-from-the-cash-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी संकट से शोपीस बने जिले के 50 एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी संकट से शोपीस बने जिले के 50 एटीएम
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बस स्टेशन के समीप बंद पड़ा एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकदी संकट के चलते एटीएम शोपीस बने हैं। बैंक एटीएम में नकदी डालने से गुरेज कर रहे हैं। इससे खाताधारक एटीएम सुविधा से वंचित हो गए हैं। नकदी के लिए खाताधारकों को शाखाओं का रुख करना पड़ रहा है। शाखाओं में दिनभर लंबी कतार लग रही हैं। इससे खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बुधवार को भी नकदी संकट के बीच जिले के 50 एटीएम खाली रहे। अकेले पिथौरागढ़ मुख्यालय में ही एसबीआई के सात एटीएम समेत 15 एटीएम दिनभर खाली रहे। खाली रहने से एटीएम पर ताले डालने की नौबत आ गई। जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, थल, अस्कोट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाई, विण, मूनाकोट, झूलाघाट समेत जिले भर के करीब 50 एटीएम बंद रहे। जरूरतमंद नकदी के लिए भटकते रहे। उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
शहर में आईडीबीआई, ओबीसी, एक्सिस बैंक आदि निजी बैंकों ने अपने एटीएम पर नकदी डाली। इन पर दिनभर लोगों की कतार लगी रही। शाम तक ये एटीएम भी खाली हो गए। एटीएम खाली होने से बैंक शाखाओं पर खाताधारकों की भीड़ लगी रही। लोगों को पासबुक और चेक से नकदी निकालनी पड़ी। बैंकों के निकासी काउंटरों पर लगी कतारों में खाताधारकों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
लीड बैंक अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बैंकों में नकदी की ज्यादा मांग से समस्या आई है। नकदी की कमी के चलते एटीएम भर नहीं पा रहे हैं। चेस्ट की ओर से रिजर्व बैंक को नकदी की मांग भेजी गई है।