{"_id":"6575f56b8e703b232302e528","slug":"50-lakhs-spent-yet-the-road-to-martyrs-village-is-in-bad-condition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7840-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 50 लाख खर्च फिर भी शहीद के गांव की सड़क बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 50 लाख खर्च फिर भी शहीद के गांव की सड़क बदहाल
Sun, 10 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट का बदहाल पड़ा शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग। संवाद
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। क्षेत्र के छुरमुलधार से गाड़गांव तक बनी शहीद हरीश गुरुंग मोटर मार्ग की हालत बदहाल है। सड़क सुधार के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने के बाद यह और भी खस्ताहाल हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क की स्थिति नहीं सुधारे जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 2020-21 में स्वीकृत की गई। तीन किमी लंबी सड़क का काम जिला पंचायत की ओर से किया गया। बरसात से कुछ दिन पहले ही सड़क का कार्य समाप्त हुआ। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात में आए मलबे का उचित निस्तारण नहीं किया गया। इसके चलते सड़क पर वाहन चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी से सड़क की जांच की मांग भी की जाएगी।
कोट:
सड़क को बने एक साल से अधिक का समय हो चुका है। बरसात में आए मलबे को ठेकेदार ने यदि नहीं उठाया है तो तीन दिन में इसे उठा लिया जाएगा। अनिल जोशी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत पिथौरागढ़।