फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   5.50 hectare area affected by fire

आग से 5.50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ

Wed, 02 Jan 2019 10:25 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 02 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
5.50 hectare area affected by fire
मुनस्यारी के खलियाटॉप में आग बुझाते वन कर्मी - फोटो : अमर उजाला

खलियाटॉप के बुग्याल में लगी आग पर काबू पा लिया है। आग से 5.50 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ। वन विभाग का दावा है कि आग से सतही घास-फूस ही जली है। पेड़-पौधों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


नये साल के जश्न में कुछ लोगों ने खलियाटॉप के बुग्याल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग का धुआं हिमालयी क्षेत्र में छा गया। इससे पहले भी पंचाचूली की तलहटी पर आग लगाई गई थी। आग की घटनाओं से उच्च हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता, पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन्य जीवों के अवैध शिकार के लिए भी शिकारी आग लगा देते हैं। खलियाटॉप में लगाई गई आग के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया।
विज्ञापन


वन रेंजर पूरन सिंह देउपा ने बताया कि उनके नेतृत्व में विभागीय टीम सुबह 10.25 बजे खलियाटॉप को रवाना हुई। करीब पांच घंटे बाद टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दो फायर सिलिंडरों का भी आग बुझाने में प्रयोग किया गया। रेंजर देउपा ने बताया कि आग सतही लगी थी। टीम में वन वीट अधिकारी दया सिंह पांगती, त्रिलोक सिंह राणा, कैलाश चंद्र पांडेय, त्रिलोक सिंह कोरंगा, गोविंद राम, अर्जुन सिंह धौनी, बहादुर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के पास सुविधाओं का अभाव
पिथौरागढ़। सर्दियों में उच्च हिमालयी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं प्रतिवर्ष होती हैं। इन स्थानों पर पहुंचने के लिए वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। खलियाटॉप की आग बुझाने के लिए भी टीम को एक जीप बुक करनी पड़ी। इसके बाद करीब छह किमी पैदल चलकर टीम घटना स्थल पहुंची। ऊपरी क्षेत्र पर हिमपात होने से भी दिक्कतें आती हैं। विभागीय टीम के लिए गर्म कपड़े, जैकेट आदि की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed