{"_id":"67800b5a0906fd0cdb012924","slug":"436-election-workers-will-conduct-elections-in-six-bodies-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-122504-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छह निकायों में 436 निर्वाचन कर्मी कराएंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छह निकायों में 436 निर्वाचन कर्मी कराएंगे चुनाव
Thu, 09 Jan 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के छह निकायों में 436 निर्वाचन कर्मी चुनाव कराएंगे। 88 बूथों पर चुनाव कराने के लिए 109 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी यह बात एनआईसी के उपनिदेशक गौरव कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया है। चुनाव से तीन दिन पूर्व तीसरा और अंतिम रेंडमाइजेशन होगा।
सीमांत जिले में 23 जनवरी 2025 को पिथौरागढ़ नगर निगम, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला नगर पालिका, मुनस्यारी नगर पंचायत में नगर की सरकार चुनने के लिए चुनाव होगा। बृहस्पतिवार को सभी निकायों में चुनाव कराने के लिए कर्मियों का दूसरा रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी की मौजूदगी में हुआ।
एनआईसी के उपनिदेशक गौरव कुमार ने बताया कि छह निकायों में 88 बूथों पर मतदान होगा इसके लिए रिजर्व सहित 109 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। हर निकाय में बूथों के सापेक्ष 20 फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा है। बताया कि 436 कार्मिक छह निकायों में चुनाव कराकर नगर की सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
बताया कि 16 जनवरी को निर्वाचन कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण होगा। वहीं चुनाव के तीन दिन पहले तीसरा और अंतिम रेंडमाइजेशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि निकाय चुनाव कराने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। निष्पक्ष और निर्विवाद चुनाव कराने के लिए निर्वाचन विभाग तैयार है।