फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   433 students got admission on the basis of second preference list

Pithoragarh News: दूसरी वरीयता सूची के आधार पर 433 विद्यार्थियों को मिला दाखिला

Mon, 04 Aug 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
433 students got admission on the basis of second preference list
पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची के आधार पर सोमवार से काउंसलिंग शुरू हुई। चयनित विद्यार्थियों को आठ अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। आज 433 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया।
विज्ञापन

परिसर में स्नातक की 2760 सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें बीए में 1680, बीएससी में 720, बीकॉम में 250, बीबीए और बीसीए में 55-55 सीट निर्धारित हैं। 2,640 सीटों के लिए जारी पहली वरीयता सूची के आधार पर 1,074 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। 1,566 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद 433 विद्यार्थी दाखिले के लिए परिसर पहुंचे। बीए में 326, बीएससी में 40, बीकॉम में 41, बीबीए में 15, बीसीए में 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। अब तक 1507 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अब 1,133 सीटों पर आठ अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसके बाद भी रिक्त सीट होने पर तीसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश का विवरण
कोर्स सीट प्रवेश
बीए 1,680 976
बीएससी 720 290
बीकॉम 250 153
बीबीए 55 52
बीसीए 55 36

कोट
आठ अगस्त के बाद तीसरी वरीयता सूची जारी होगी। वर्तमान में दूसरी वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
-डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी, कुलानुशासक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed