{"_id":"5c3ccf17bdec22738166518b","slug":"41547489047-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोलीहाट और मुनस्यारी को मिली नई 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोलीहाट और मुनस्यारी को मिली नई 10
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले को दो और नई एंबुलेंस मिल गई हैं। इन एंबुलेंसों को सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने हरी झंडी दिखाकर गंगोलीहाट और मुनस्यारी के लिए रवाना किया।
जिले में कुल 108 आपातकालीन सेवा के नौ एंबुलेंस हैं। इनमें से अधिकांश वाहनों के पुराना होने पर वाहन खड़े हो रहे थे। इससे कई बार जरूरतमंदों को आपात सेवा से वंचित रहना पड़ रहा था। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मांग पर पिछले दिनों तीन नई एंबुलेंस जनपद को मिली थी। इन्हें विण, धारचूला और डीडीहाट में तैनात किया गया था। सोमवार को दो और एंबुलेंस पहुंचने पर इन्हें गंगोलीहाट और मुनस्यारी के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब जिले में पांच नई एंबुलेंस हो गई हैं। चार अन्य स्थानों पर भी जल्दी नए वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नए 108 वाहन मिलने से जिले के लोगों को 108 सेवा का और बेहतर लाभ मिलेगा। एंबुलेंस को रवाना करने के मौके पर सीएमओ डॉ.ऊषा गुंज्याल, 108 के जिला कॉर्डिनेटर प्रमोद भट्ट, जिला तकनीकी प्रभारी दीपक बिष्ट, दीपक चंद, चंदन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु पांडेय, मोहित पंत, चंदन सिंह, मधुर भट्ट, नवल चौधरी आदि मौजूद थे।