{"_id":"5be1c6b4bdec2269c10f9821","slug":"41541523124-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पानी के लिए तरसे मड़ेगांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पानी के लिए तरसे मड़ेगांव के ग्रामीण
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र के लेलू में स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे मड़ेगांव में पेयजल का जबर्दस्त संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से इसकी शिकायत की। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे शिकायत पत्र में प्रधान विमला देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि विकास खंड विण के लेलू नामक स्थान पर यूपी निर्माण निगम द्वारा स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। एक माह पहले निर्माण के दौरान मड़ेगांव की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
कई बार मांग करने के बावजूद कार्यदायी संस्था ने पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं किया है। इसके चलते गांव के सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकतर परिवार पशुपालन एवं खेती से जुड़े हैं। मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। पानी की आपूर्ति में ही उनका अधिकतर समय बीत रहा है।