{"_id":"5bb6511d867a552952103c8e","slug":"41538674973-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौलों की सफाई कराने को युवाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौलों की सफाई कराने को युवाओं का प्रदर्शन
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में पांडेय गांव, पदियाधारा, चिमस्यानौला और कुजौली गांव के नौलों की सफाई कराने की मांग को लेकर युवाओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद नगरपालिका के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में लोगों ने कहा कि बरसात के बाद से स्थानीय नौलों की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। कई स्थानों पर लोग पेयजल के लिए इन नौलों पर निर्भर हैं। उन्हें दूषित पेयजल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। कमल पांडेय ने कहा कि उनके वार्ड में कई महीनों से पोल लाइट भी खराब हैं। उन्होंने पालिका से पोल लाइट शीघ्र सही करने की मांग की।
साथ ही भदेलबाड़ा के मैदान की सफाई का मुद्दा भी उठाया। पालिका के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया हुआ है। जहां पर सफाई नहीं हुई है, वहां अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइट के टेंडर लगाए गए हैं। 20 अक्तूबर के बाद पोल लाइट को ठीक करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान नीतेश कुमार, राजकुमार पांडेय, शंकर लाल, लोकेश कांडपाल, जतिन पांडेय, नमन पांडेय, मोहित जोशी आदि थे।