{"_id":"5b7312ed42c79275db33d931","slug":"41534268141-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पय्यापौड़ी वालों ने मंत्री के समक्ष उठाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पय्यापौड़ी वालों ने मंत्री के समक्ष उठाई समस्याएं
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के पय्यापौड़ी गांव का प्रतिनिधिमंडल पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से मिला। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान की मांग की।
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष पेयजल, मोटर मार्ग और आयुर्वेदिक अस्पताल भवन निर्माण का मामला उठाया। कहा कि जल निगम ने स्वैप की योजना को अधूरा छोड़ दिया है। मजदूरों को काम करने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। पूर्व में योजना में जो लाखों रुपये खर्च किए गए थे, उसमें भी मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि तल्ला गटकूना और फुलती तोक में 92 परिवार अब भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने तीन किमी मोटर मार्ग बनाने की मांग की। साथ ही नौ हजार की आबादी के लिए बने आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन निर्माण का भी मामला उठाते हुए कहा कि भवन नहीं होने से गंभीर रोगी भर्ती तक नहीं हो पा रहे है। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इस मौके पर रघुबीर सिंह बोरा, गोपाल बोरा, चंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, जोगा सिंह, जीत सिंह, विनोद सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।