फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   इंजीनियरिंग के छात्रों को दिए तकनीकी के टिप्स

इंजीनियरिंग के छात्रों को दिए तकनीकी के टिप्स

Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के छात्रों को दिए तकनीकी के टिप्स
पिथौरागढ़। नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में भारत सरकार की ओर से प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस न्यूटंस 2018 शुरू हो गया है। छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट फिनलेंड विश्वविद्यालय के प्रो. एनवी कुजेनेतस ने स्काइप द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विज्ञान और तकनीकी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कांफ्रेंस का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुड़की विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. पीके पांडेय, विशिष्ट अतिथि आईटी कॉलेज गोपेश्वर के निदेशक प्रो. केकेएस मेर और एसआईटी के निदेशक प्रो. वीके सिंह ने किया। कांफ्रेंस का मुख्य विषय न्यू टेक्नोलॉजिकल ओपरच्यूनिटिज इन नेटवर्किंग एंड साइंसेज था। इसमें छात्र-छात्राओं को वर्तमान भौगोलिक परिवेश में विज्ञान और नेटवर्किंग के विभिन्न आयामों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कांफ्रेंस से निकलने वाले ज्ञान को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


प्रो. केकेएस मेर ने उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप विज्ञान की उपयोगिता के बारे में बताया। प्रो. वीके सिंह ने तकनीकी द्वारा स्वरोजगार एवं इंटरप्रन्योरशिप के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कांफ्रेंस में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से करीब 180 शोधपत्र एवं मॉडल प्रस्तुत किए गए। कांफ्रेंस का संचालन प्रो. अखिलेश सिंह, डॉ. ज्योति जोशी, डॉ. पंकज बिष्ट, डॉ. भगवती प्रसाद जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed