फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सरमोली में रेनबो ट्राउट उत्पादन इकाई का शुभारंभ

सरमोली में रेनबो ट्राउट उत्पादन इकाई का शुभारंभ

Wed, 30 May 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सरमोली में रेनबो ट्राउट उत्पादन इकाई का शुभारंभ
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। डीएम सी रविशंकर ने सरमोली गांव में जनजातीय उपयोजना के तहत रेनबो ट्राउट (मछली) और बीज उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मछली की इस प्रजाति को लोगों की आजीविका के साथ जोड़कर अच्छा कार्य किया है। ट्राउट मछली का उत्पादन होने पर यहीं पर उसकी खपत हो सकती है। इसके लिए यहां के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी से बीएडीपी में केवल खड़ंजे, पुलिया के ही प्रस्ताव आते हैं, जबकि बीएडीपी से इस तरह की योजना में सहायता दी जा सकती है। कहा कि यदि ट्राउट मछली पालन के लिए उनके पास कोई ठोस प्रस्ताव आता है तो सहायता दी जाएगी।

संस्थान के निदेशक देवाशीष शर्मा ने बताया कि ट्राउट मछली उत्पादन का मुख्य उद्देश्य लोगों की आर्थिक स्थिति को बदलना है। बताया गया कि ट्राउट मछली का उत्पादन 17 डिग्री से नीचे के तापमान में होता है। इसका वजन एक साल में 300 से 500 ग्राम तक होता है। एक टैंक में 1200 मछली पैदा की जा सकती है। सरमोली में 16 लाख की लागत से मछली के 6 टैंक बनाए गए हैं। वैज्ञानिक आरएस पतियाल ने बताया कि दिल्ली में ट्राउट मछली लगभग पंद्रह सौ रुपये प्रति किलो बिकती है। कहा कि सबसे पहले सरमोली के किसान भूपेश पांगती ने रेनबो ट्राउट मछली पालन किया है।
विज्ञापन


पर्यटन व्यवसायी प्रशांत बिष्ट ने बताया कि पंचेश्वर कैंप में मछली पकड़कर फोटो खिंचाकर छोड़ने के ही पर्यटक चौदह हजार रुपये तक देते हैं। इस दौरान वैज्ञानिक एनएन पांडेय, भूपेश पांगती, महेश रावत, नेहा पांगती, तारा पांगती, श्रीराम धर्मशक्तू, डॉ. जनार्दन पांगती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed