{"_id":"5b0450fd4f1c1be6408b72f3","slug":"41527009533-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन खोजबीन के बाद भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन खोजबीन के बाद भी हाथ खाली
Updated Tue, 22 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। यहां से 35 किमी दूर दर गांव में रविवार रात हुए स्कार्पियो कार दुर्घटना में लापता चालक राजेंद्र भट्ट और कार का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। मंगलवार सुबह भी थानाध्यक्ष पीएस नेगी के नेतृत्व में राहत दल और राजस्व विभाग की टीम खोजबीन में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक ने नैनीताल से जल पुलिस को धारचूला बुलाया है। राहत कार्य में आईटीबीपी और एसएसबी से भी सहयोग मांगा गया हैं। एनएचपीसी की संविदा वाहन यूनियन के लोग भी मदद कर रहे हैं।
नदी किनारे सभी स्थानों पर खास चौकसी बरती गई है। दर गांव के नीचे जहां वाहन गिरा है, उस जगह पर करीब 500 मीटर गहरी खाई है और ये खाई सीधे धौलीगंगा से मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि वाहन चालक वाहन सहित नदी में समा गया होगा। वाहन (यूके 05/टीए 2527) एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर हाउस में लगा था। रविवार को एनएचपीसी के अधिकारी पंचाचूली क्षेत्र में दो वाहन लेकर घूमने गए थे।
दुग्तू पंचाचूली के पास भोजन करने के बाद शाम करीब 6 बजे सभी धारचूला लौटने लगे। एनएचपीसी के कर्मचारी दो वाहनों के बजाय एक ही वाहन में बैठ गए, जबकि चालक मनोज भट्ट को वाहन लेकर आगे जाने को कहा गया। रविवार रात 9 बजे सभी लोग धारचूला पहुंचे, मगर दूसरे वाहन के चालक राजेंद्र सिंह नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद सोमवार सुबह एनएचपीसी में लगे वाहन स्वामी प्रबंधन कमेटी से मिले तथा खोजबीन शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि वाहन पूजा वर्मा पत्नी संदीप वर्मा का है।